BREAKING

बड़ी खबरबॉलीवुड न्यूज़मनोरंजन

इम्तियाज अली की बेटी ने समंदर किनारे बॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, रोमांटिक प्रपोजल हुआ वायरल

जब वी मेट, हाईवे, लव आज कल, रॉकस्टार और मैं वापस आऊंगा जैसी फिल्मों के डायरेक्टर इम्तियाज अली के घर जल्द खुशियां दस्तक देने वाली हैं। इम्तियाज के घर जल्द ही शहनाई की गूंज उठने वाली है। हाल ही में आयी उनकी फिल्म मैं वापस आऊंगा भी काफी चर्चा में है।

इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इदा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर इस बात की पुष्टि कर दी है। जिसके बाद से ही सभी ने इदा को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।

इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन खासों पलों से जुड़ी कुछ यादों को शेयर किया है। उन्होंने इस पल से जुड़ा एक बेहद ही रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए खुशी से फूले नहीं समा रही है। वो खुशी के मारे अपना चेहरा छिपा लेती है, बाद में इस वीडियो में कृष की भी एंट्री होती है और दोनों मनमोहक बैकग्राउंड के साथ सेल्फी क्लिक करते हैं।

वीडियो के अलावा इदा अली ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इन फोटोज में समंदर किनारे कृष बेहद फिल्मी और रोमांटिक अंदाज में घुटने पर बैठकर इदा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के कैप्शन में इदा ने सिर्फ Yes लिखा है।

इदा के सगाई के अनाउंसमेंट के बाद से ही उन्हें बधाई देने का तांता लग गया। इन पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई सेलिब्रिटीज ने इदा को सगाई के लिए शुभकामनाएं दी। इम्तियाज अली की हाल ही में आयी फिल्म मैं वापस आऊंगा फेम शरवरी वाघ और वेदांग रैना ने सबसे पहले इदा को सगाई की बधाई दी। इनके अलावा, ओरी, अहसास चन्ना, साक्षी शिवदसानी, मंजरी फडणीस और अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने भी इदा और कृष को सगाई की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts