BREAKING

बड़ी खबरबॉलीवुड न्यूज़

NEET मुद्दे पर बोले मुनव्वर फारूकी, कहा- ‘अचानक सब बोलने लगे’, पीएम मोदी का लिया नाम

 नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली को लेकर देश की राजधानी में छात्र जंतर-मंतर पर हजारों युवा अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर डटे हुए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब तक खामोश रहे हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारों ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठाई है। हालांकि, लंबे इंतजार के बाद सामने आए इन बयानों पर अब सवाल भी खड़े होने लगे हैं। फेमस कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने फिल्मी हस्तियों के इस बदले रुख पर तीखा हमला बोला है।

मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जताई है। उनका मानना है कि जब छात्र हफ्तों से लाठियां खा रहे थे, तब किसी भी बड़े सितारे ने उनका साथ नहीं दिया। जब स्थिति पूरी तरह सुरक्षित हो गई और माहौल बदल गया, तब सब सहानभूति जताने सामने आ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी मुद्दे पर स्टैंड लेना तब मायने रखता है जब जोखिम हो, न कि तब जब परिस्थितियां आपके अनुकूल बन चुकी हों।

नीट मामले को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर चल रहे इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल प्रयोग भी हुआ था।

लाठीचार्ज की इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों के बयान आने शुरू हुए। इससे पहले सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी छात्रों के सपोर्ट में 26 दिनों की भूख हड़ताल कर चुके हैं।

केवल मुनव्वर ही नहीं, बल्कि उनसे पहले टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जन्नत जुबैर ने भी बॉलीवुड की इस कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने भी सेलेब्स की इस देर से जागी सहानुभूति को सहूलियत का कदम करार दिया था।

छात्रों का सपोर्ट कर रहे संगठनों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का यह दोहरा रवैया अक्सर चर्चा का विषय बनता रहा है। जब देश का युवा सड़कों पर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहा होता है, तब बड़ी हस्तियां अक्सर शांत रहती हैं। जब जनता का दबाव बढ़ता है, तब जाकर औपचारिक प्रतिक्रियाएं आती हैं।

मुनव्वर फारूकी का यह बयान इसी मानसिकता पर सीधा प्रहार करता है। उनका कहना है कि अगर यही प्रभावशाली आवाजें कुछ हफ्ते पहले उठी होतीं, तो शायद छात्रों को इस तरह सड़कों पर परेशान नहीं होना पड़ता।

वहीं दूसरी तरफ नीट स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि इस मौजूद छात्र आंदोलन को लेकर कई लोग और पॉलिटिकल ग्रुप्स टीवी एक्टर-एक्ट्रेस और कंटेंट किएटर्स से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं और पॉलिटिकल कैंपेन में शामिल होने के लिए पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts