BREAKING

बड़ी खबर

यूपी के उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली का तोहफा, खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़ रुपये

इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 1.89 करोड़ लाभार्थी परिवारों के खातों में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में दो बार दिवाली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ देने का वादा किया है।

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर 335.40 रुपये और राज्य सरकार की ओर से 648.55 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। ऐसे में सिलेंडर रिफिल कराने वाले लाभार्थियों के खातों में 700 से 900 रुपये से अधिक तक की राशि पहुंच सकती है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सरकार का मानना है कि इस योजना से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को त्योहार के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी। साथ ही महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और रसोई के धुएं से होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts