BREAKING

छत्तीसगढराज्य

250 छात्राओं के लिए उपलब्ध हैं आवासीय सुविधाएं

  • प्रेमनगर छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए भोजन, राशन और पानी की समुचित व्यवस्था
  • भवन की छोटी-मोटी मरम्मत भी कराई जा रही है

रायपुर, आदिवासी विकास विभाग, सूरजपुर ने स्पष्ट की है कि सुरजपूर जिले के प्रेमनगर स्थित कन्या छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए भोजन, राशन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।  

गौरतलब है कि प्रेमनगर में प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के 50, पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास के 50 तथा ईएमआरएस कन्या प्रेमनगर के 150 विद्यार्थी सहित कुल 250 विद्यार्थी निवासरत हैं।

विभाग के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास प्रेमनगर के भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कन्या, प्रेमनगर के विद्यार्थी भी निवास कर रहे हैं। ईएमआरएस का नया भवन निर्माणाधीन है, जिसका निर्माण एजेंसी ब्रिज एंड रूफ द्वारा किया जा रहा है।

प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास के भवन के एक-दो कमरों में सीलन की स्थिति है। इनकी आवश्यक मरम्मत वर्ष 2026-27 में अनुरक्षण मद से कराई जाएगी, जबकि शेष कमरे ठीक स्थिति में हैं।

छात्रावास में विद्यार्थियों को नियमानुसार सुबह नाश्ता देकर स्कूल एवं कॉलेज भेजा जाता है। वापस आने पर शाम को स्नैक्स तथा रात में भोजन दिया जाता है। सभी विद्यार्थियों को साबुन एवं तेल का भी नियमित वितरण किया जाता है। 

आदिवासी विकास विभाग ने पेयजल व्यवस्था के संबंध में बताया कि प्रेमनगर क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर कम होने के कारण कभी-कभी पेयजल संबंधी समस्या उत्पन्न होती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की व्यवस्था की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts