BREAKING

बड़ी खबर

पाकिस्तानी एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं सारा अली खान, दादी शर्मिला टैगोर भी दिखीं, वीडियो वायरल

Sara Ali Khan In Kubra Khan Birthday Party: पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस कुब्रा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी दादी शर्मिला टैगोर भी नजर आ रही हैं. जैसे ही ये वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया. बताया जा रहा है कि कुब्रा ने हाल ही में लंदन में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. ये एक प्राइवेट बर्थडे पार्टी थी, जिसमें सारा अली खान और शर्मिला टैगोर भी शामिल हुईं.

सामने आया वीडियो किसी रेस्टोरेंट का मालूम हो रहा है. सारा अली खान, कुब्रा के लिए ताली बजाती नजर आ रही हैं. वहीं उनकी दादी प्यार से कुब्रा को केक खिलाती दिख रही हैं. सभी स्टार्स मुस्कुराते हुए पार्टी सेलिब्रेट कर रहे हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

कौन हैं कुब्रा खान?

कुब्रा खान पाकिस्तानी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं. वो पिछले 12 सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 2014 में ‘ना मालूम अफराद’ नाम की कॉमेडी-एक्शन फिल्म से अपना करियर शुरू किया था. इस फिल्म में जावेद शेख और फहद मुस्तफा जैसे स्टार्स नजर आए थे. डेब्यू करने के बाद से कुब्रा लगातार फिल्मों में एक्टिव हैं. वो अब तक 20 से भी ज्यादा फिल्मों-टीवी शोज का हिस्सा रही हैं.

कुब्रा खान का असली नाम

कुब्रा का असली नाम रबिया खान हैं. हालांकि, उन्होंने अपना स्टेज नेम कुब्रा रखा और इसी नाम से फेमस हुईं. उनका जन्म तो पाकिस्तान में ही हुआ था. हालांकि, जब वो काफी छोटी थीं, उसी समय उनका परिवार लंदन शिफ्ट हो गया था. कुब्रा के बारे में बताया जाता है कि वो ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं. 16 जून को उनका 33वां बर्थडे था, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वो टीवी शो डॉक्टर बहू का हिस्सा हैं. इसी साल मार्च में ये शो शुरू हुआ. हर हफ्ते शुक्रवार-शनिवार को उनका ये शो आता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts