BREAKING

छत्तीसगढराज्य

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग पर मुस्लिम समाज का हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न नवाज़ खान कार्यकारी अध्यक्ष रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस

रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज़ खान के नेतृत्व में आज शुक्रवार, 12 जून 2026 को दोपहर 1:50 बजे मोढ़ापारा, मस्जिद के पास आयोजित हस्ताक्षर अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अभियान में मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से गाय को अविलंब राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर हस्ताक्षर किए।

आयोजक नवाज़ खान ने कहा:
“आज का जनसैलाब इस बात का सबूत है कि गाय का मुद्दा किसी एक धर्म का नहीं, पूरे देश का है। गाय सेवा, करुणा और सहअस्तित्व का प्रतीक है। इसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी। हम मुस्लिम समाज की तरफ से यह स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं कि हम इस मांग में पूरी तरह सहभागी हैं।”

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने कहा कि गाय के नाम पर होने वाले विवादों का स्थायी समाधान सामाजिक एकता से ही संभव है। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सैकड़ों हस्ताक्षर एकत्र किए गए जिन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा।

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में गौवंश संरक्षण और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts