BREAKING

छत्तीसगढराज्य

दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

 दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार दिल्ली में दस्तक दे दी है। तय तारीख 27 जून के मुकाबले इस बार मानसून करीब पांच दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा, लेकिन आते ही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। वहीं लंबे समय से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

हालांकि, जहां दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश राहत लेकर आई है। बता दें कि कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMD ने अनुमान लगाते हुए बताया कि, दक्षिण-पश्चिम इलाकों में मानसून दिल्ली के साथ-साथ अब उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों तक पहुंच चुका है। इस पर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए गोवा, कोंकण, दक्षिण गुजरात और मध्य भारत के कई क्षेत्रों में बेहद भारी बारिश के चलते चेतावनी जारी की है।

ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश के होने की आशंका को जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर दिया है। इतना ही नही बल्कि भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों में उफान आने की भी चेतावनी दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को सतर्क रहने तथा बिना वजह पहाड़ी रास्तों पर सफर न करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार एसडीआरएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

शुक्रवार को मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया है कि बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। जिसके चलते बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 34.8°C के बीच दर्ज किया गया था।

IMD ने यह भी बताया है कि आने वाले अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहेगा। जिससे उत्तर भारत में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 1 जुलाई को मानसून ने पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लिया, इतना ही नही बल्कि जो सामान्य तारीख 25 जून से छह दिन देरी से हुआ।

IMD के सीनियर साइंटिस्ट डॉ नरेश यादव ने आशंका जताते हुए कहा कि मानसून उत्तर की ओर बढ़ता रहेगा और कई राज्यों में बड़े पैमाने पर बारिश होगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि IMD ने इन इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। और साथ ही ओडिशा और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश की उम्मीद की जा रही है।

बताया जा रहा कि पूर्वी और मध्य यूपी के कई जिलों में मानसून ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करा दी है। इस कारण से लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे पश्चिमी यूपी में भी धूल भरी आंधी और बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। आने वाले अगले 48 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा।

बिहार के अधिकतर जिलों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तर बिहार के जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की जा रही है। इतना ही नही बल्कि किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में जाने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts