BREAKING

देशबड़ी खबर

आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट

 भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई यानी आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा, जोकी बाकी 2 सीरीज से अलग है। पहले वनडे में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम वापसी कर सीरीज को बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी।

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

शुभमन गिल हुए रिटायर्ड हर्ट

पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी, हालांकि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें पानी की कमी और भीषण गर्मी के कारण दाएं पैर में ऐंठन आ गई थी और वो रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के बाद गिल ने साफ किया कि यह सिर्फ ऐंठन थी और वह दूसरे वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं।

अक्षर का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन

भारत की जीत में अक्षर पटेल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंदबाजी में 4 विकेट झटके और फिर 57 नाॅटआउट रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी और ‘मैन ऑफ द मैच’ भी चुने गए थे।

इंग्लैंड को मिली बड़ी राहत

इंग्लैंड को दूसरे वनडे से पहले बड़ी राहत मिली है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्से चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पुष्टि की है कि कार्से को सीरीज के बाकी दोनों मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

कैसा रहेगा मौसम और पिच के हाल

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। डे-नाइट मुकाबले में शाम के समय बदलते मौसम का भी असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 50 ओवर का मुकाबला होने की संभावना है।

दोनो टीमों संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड टीम: जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, ब्रायडन कार्से।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts