BREAKING

छत्तीसगढराज्य

रुद्र सेना की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक 15 मई को, नर्मदा कुंड स्टेशन रोड में जुटेंगे 32 जिलों के कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आलोक पांडे की पहली बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और नई टीम गठन पर होगा मंथन

रायपुर। रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आलोक पांडे के नेतृत्व में संगठन की पहली बड़ी प्रदेश स्तरीय बैठक 15 मई, शुक्रवार को आयोजित होने जा रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक ऐतिहासिक नर्मदा कुंड रेलवे स्टेशन रोड के पास आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर के 32 जिलों से धर्मावलंबी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। बैठक को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्र सेना को मजबूत और व्यापक स्वरूप देने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और हर जिले में नई टीम का गठन किया जाएगा, ताकि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सके। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

बैठक में छत्तीसगढ़ निड़वाड़ी अखाड़ा के प्रमुख सुरेंद्र दास महाराज एवं धर्म स्तंभ काउंसिल के सौरभ निर्वाणी की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन को धार्मिक और सामाजिक स्तर पर नई दिशा देने की रणनीति तैयार की जाएगी। रुद्र सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहनाहै कि यह बैठक संगठन के लिए ऐतिहासिक साबित होगी, क्योंकि पहली बार प्रदेशभर से इतने बड़े स्तर पर कार्यकर्ता एक मंच पर एकत्रित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आलोक पांडे लगातार संगठन को सक्रिय करने में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में रुद्र सेना के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि आने वाले समय में रुद्र सेना सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बड़ी भूमिका निभाएगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

बैठक को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन स्थल पर कार्यकर्ताओं की सुविधा, बैठक व्यवस्था और स्वागत की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई है। प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। रुद्र सेना के पदाधिकारियों ने सभी धर्मवलंबियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts