BREAKING

बड़ी खबरमनोरंजन

बॉलीवुड की वो मशहूर एक्ट्रेस, जिसे पिता ने स्कूल में KISS करते हुए पकड़ा

मुंबई: सनी लियोनी आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन उनका यह सफर आसान नहीं रहा। बॉलीवुड में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म जिस्म 2 से की थी। उससे पहले वह एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। वहीं एक्ट्रेस आज यानि 13 मई को अपना 44 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर आइए हम आपको उनके जिदंगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं…

दरअसल, कनाडा में जन्मीं सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है और वह एक इंडियन सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर एडल्ट इंडस्ट्री जॉइन की थीं।

सनी लियोनी ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने यह पेशा अपनी इच्छा से चुना था। न तो उन्हें किसी ने फोर्स किया और न ही किसी ने उन्हें इसके लिए प्रेरित किया। वह 18 साल की उम्र में इस इंडस्ट्री में आई थीं। सनी ने बताया कि उन्हें अभिनय का शौक था और वह एक परफॉर्मर बनना चाहती थीं, इसी वजह से उन्होंने यह रास्ता चुना था।

किस करते हुए पिता ने स्कूल में पकड़ा
सनी लियोनी की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘करनजीत कौर- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ भी बनाई गई है, जिसमें उन्होंने खुद अपना किरदार निभाया है। इस सीरीज में उनके बचपन, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके फैसलों से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाया गया है। वहीं एक इंटरव्यू में उन्होंने एक किस्सा शेयर किया था कि कैसे एक बार उनके पिता ने उन्हें स्कूल में उनके बॉयफ्रेंड को किस करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद घर पर काफी ड्रामा हुआ था। हालांकि, ये सनी लियोनी का पहला किस था।

सनी लियोनी का करियर
बता दें, साल 2011 में सनी लियोनी इंडिया आईं और बिग बॉस के 5वें सीजन में हिस्सा लिया। इसके बाद से उनकी बॉलीवुड जर्नी शुरू हुई। महेश भट्ट ने उन्हें बिग बॉस के घर के अंदर ही फिल्म जिस्म 2 ऑफर की थी। फिर उन्होंने जैकपॉट, शूटआउट एट वडाला, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला, सिंह इज ब्लिंग, हेट स्टोरी 2 और वन नाइट स्टैंड जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सनी लियोनी ने कई पॉपुलर आइटम सॉन्ग्स भी किए और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts