BREAKING

खेल जगतदेशबड़ी खबर

काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, अस्पताल को बनाया निशाना ,400 लोगों की मौत, 250 घायल, भड़के अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी तबाही हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, इस हमले में कम से कम 400 लोगों की जान चली गई है और 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान की एक एयर स्ट्राइक एक अस्पताल पर गिरी, जिसमें निर्दोषों की जान चले गई। यह जानकारी तालीबान के प्रवक्ता ने दी है। इस दर्दनाक घटना पर अफगानिस्तानी क्रिकेटर्स ने नाराजगी जाहिर की है। 

अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत के अनुसार, ये हमला रात करीब 9 बजे एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुआ। 2,000 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया है।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया, बल्कि केवल सैन्य ठिकानों पर ‘सटीक हमले’ किए हैं। 

इस दर्दनाक घटना के बाद अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। खासकर रमजान के पवित्र महीने में हुए इस हमले ने खिलाड़ियों को झकझोर कर रख दिया है।

अफगानी स्टार स्पिनर राशिद खान ने ‘X’ (ट्विटर) पर लिखा, “नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या अस्पतालों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, एक युद्ध अपराध है। रमजान के महीने में इंसानी जानों की ऐसी अनदेखी बीमार कर देने वाली है।” 

काबुल अस्पताल में हुए इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए इस्लामिक एमिरेट ऑफ अफगानिस्तान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने कहा कि पिछली रात हुई बमबारी में मृतकों की संख्या 400 हो गई और 250 लोग घायल हो गए हैं। फितरत ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तानी सैन्य शासन ने आज शाम लगभग 9:00 बजे ओमिद नशा मुक्ति उपचार अस्पताल पर हवाई हमला किया, जो नशे की लत के इलाज के लिए समर्पित 2,000 बिस्तरों वाला एक बड़ा अस्पताल है।  

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts