BREAKING

बड़ी खबर

तमिलनाडु में छात्रों के राजनीतिक प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक, सरकार के आदेश से CJP भड़की

तमिलनाडु में छात्रों को अब विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने की खुली छूट नहीं होगी। थलपति विजय की सरकार ने छात्रों को कॉकरोच जैसे प्रदर्शन से दूर रखने को कहा है। अलग अलग राज्यों में विरोध के उठे स्वर के बाद मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बुधवार को इसे लेकर नया आदेश जारी किया है। इस आदेश में छात्रों को वामपंथी या CJP जैसे संगठन के विरोध प्रदर्शन से दूर रखने की बात कही गई है। आदेश सामने आते ही कॉकरोच जनता पार्टी भड़क गई है।

न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह आदेश स्कूल और कॉलेज के छात्रों और युवाओं पर लागू होगा। इसके तहत अधिकारियों को छात्रों को लेफ्ट पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

शिक्षा विभाग के आधिकारिक पत्र में राज्य के अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि युवा और छात्र सीजेपी या वामपंथी संगठनों के बैनर तले होने वाले राजनीतिक प्रदर्शनों और हड़तालों में शामिल न हों यह कदम देश भर में छात्र आंदोलनों की श्रृंखला बढ़ने के बाद उठाया गया है।

भड़की CJP

विजय सरकार के इस कदम पर कॉकरोच भड़क गए। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने तमिलनाडु सरकार के इस आदेश की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे निंदनीय और असंवैधानिक बताया। उन्होंने एक बयान में कहा, “यह एक निंदनीय और असंवैधानिक आदेश है। किसी भी व्यक्ति को विरोध-प्रदर्शन करने से रोका नहीं जा सकता।”

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts