रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच विकसित भारत @2047 के लक्ष्य और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान गणेश शंकर मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी दी।
उन्होंने प्रदेश में समग्र विकास, जनकल्याण और आर्थिक प्रगति को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से नृपेंद्र मिश्र को अवगत कराया। साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों और प्रदेश के समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर भी चर्चा की।
इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ की विकास संभावनाओं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में राज्य की भूमिका से जुड़े विषय प्रमुख रहे।








