BREAKING

छत्तीसगढराज्य

ट्रैफिक पुलिस की नई पहल, QR कोड से मिलेगी चालान की जानकारी

रायपुर । राजधानी रायपुर में वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने ई-चालान से जुड़ी जानकारी और ऑनलाइन भुगतान के लिए नई QR कोड सुविधा शुरू की है। इस व्यवस्था के तहत अब वाहन मालिक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर अपने वाहन पर जारी ई-चालान का विवरण देख सकेंगे और उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।

यातायात पुलिस द्वारा इस सुविधा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। इनमें शासकीय कार्यालय, पेट्रोल पंप, बैंक, ऑटो डीलर्स और यातायात थाने शामिल हैं।

लंबित चालानों की जानकारी मिलेगी आसानी से

शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ITMS कैमरों और यातायात पुलिस के माध्यम से लगातार ई-चालान जारी किए जा रहे हैं। चालान जारी होने पर वाहन मालिकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना भेजी जाती है। हालांकि, कई बार जानकारी के अभाव में वाहन मालिक अपने चालान की स्थिति नहीं देख पाते और भुगतान लंबित रह जाता है।

इसी परेशानी को दूर करने के लिए QR कोड आधारित सुविधा शुरू की गई है। इसके माध्यम से वाहन चालक आसानी से चालान का विवरण प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।

शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे QR कोड

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा QR कोड को सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल सुविधा से जोड़ना और ई-चालान भुगतान की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

डीसीपी ट्रैफिक ने की नियमों के पालन की अपील

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, अपने वाहन पर जारी ई-चालान की नियमित जानकारी लेने और लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने की अपील की है।

ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.nic.in पर भी जा सकते हैं। किसी भी यातायात संबंधी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर संपर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे डिजिटल सुविधा का लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts