BREAKING

छत्तीसगढराज्य

राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव, 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

रायपुर । जिला प्रशासन ने राजस्व व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव किया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। इसके तहत कुल 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह प्रशासनिक फेरबदल छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किए गए स्थानांतरण के बाद किया गया है। अधिकारियों के नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचने और उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात जिला स्तर पर कार्य विभाजन में संशोधन किया गया।

जिला प्रशासन का यह कदम राजस्व विभाग के कामकाज को व्यवस्थित करने और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts