BREAKING

छत्तीसगढराज्य

फ्री मेसोनिक लॉज की क्षेत्रीय बैठक की तैयारियां तेज

रायपुर। फ्री मेसोनिक लॉज की आगामी क्षेत्रीय बैठक 3 एवं 4 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस आयोजन में देश के करीब 10 राज्यों से लगभग 400 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बैठक की तैयारियों का जायजा लेने फ्री मेसोनिक लॉज के डिप्टी रीजनल ग्रैंड मास्टर तरुण श्रीवास्तव रायपुर पहुंचे। उन्होंने रायपुर स्थित मेसोनिक लॉज के साथ भिलाई एवं मेसोनिक लॉज छत्तीसगढ़ के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन स्थल की व्यवस्था, देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले प्रतिनिधियों के ठहरने, भोजन, स्वागत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। श्री श्रीवास्तव ने आयोजन से जुड़े सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्रीय बैठक में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के रायपुर पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर स्थानीय सदस्यों में खासा उत्साह है। बैठक को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए मेसोनिक लॉज के सदस्य व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts