BREAKING

छत्तीसगढराज्य

छत्तीसगढ़ की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आप ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

रायपुर । छत्तीसगढ़ में एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर किसानों से धोखा,लचर शिक्षा व्यवस्था,बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, ख़राब सड़कें,बिजली बिल से हलाकान जनता,बढ़ता अवैध नशे का कारोबार और सड़क पर घूम रहे मवेशियों का व्यवस्थापन सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 16 सितम्बर 2026 को तहसीलदार /एसडीएम/कलेक्टर के माध्यम से सभी 90 विधानसभाओं में मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया गया है ।

आप नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान परेशान हैं,किसानों को इस साल भी महंगी यूरिया खाद लेना पड़ा,किसानों को एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा बंद किया जाये, ताकि पिछले साल की भांति इस साल प्रदेश में किसानों को आत्महत्या ना करना पड़े और यदि ऐसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार,एसडीएम और कलेक्टर की होगी। गरीब बच्चों के लिए सरकारी शिक्षा को सरकार ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है, देश में प्रदेश शिक्षा के मामले में 34वें नंबर पर है जो कि शर्मनाक है। स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटीलेटर पर है,हर तरफ जर्ज़र सड़कें हैं, सड़को पर बैठे मवेशियों की जान जा रही है, बढ़े बिजली बिल से जनता त्रस्त है। प्रदेश की साय सरकार सिर्फ कार्यक्रमों में व्यस्त है!

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की ख़राब सड़को पर लगातार आवाज़ उठाती रही है और यह तानाशाही सरकार हमारे नेताओं को जेल भेजने का काम करती रही है और अब खुद मुख्यमंत्री साय जी ने मान लिया है कि प्रदेश में सड़को की हालत ख़राब है और अब वे नींद से जागे हैं!

आप की मुख्य 7 सूत्रीय मांगे :

1. किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन को सरल किया जाये और रकबा समर्पण के नाम पर धोखा देना बंद किया जाये।
2. सरकारी स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों की कमी और गिरते शैक्षणिक स्तर में तुरंत सुधार किया जाये ।
3. अस्पतालों में डॉक्टरों, आवश्यक दवाइयों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को दूर किया जाये ।
4. गौधाम योजना के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच और आवारा मवेशियों के उचित रखरखाव का तुरंत बंदोबस्त किया जाये ।
5. राज्य की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जाये ।
6. बिजली के बढ़े हुए दामों और अनाप-शनाप बिलों को वापस लेकर जनता को राहत दिया जाये।
7. बढ़ते नशे के कारोबार और मिलावटी शराब पर नियंत्रण किया जाये।

आम आदमी पार्टी की ओर से रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन देने सूरज उपाध्याय, कलावती मार्को,अजीम खान,मिथलेश साहू,इमरान खान,घनश्याम तिवारी,संजय गुप्ता, शिव शर्मा, विकास दास मानिकपुरी आदि शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts