BREAKING

खेलखेल जगतबड़ी खबर

अरशद नदीम ने लॉजेन डायमंड लीग से नाम लिया वापस, नीरज चोपड़ा से नहीं होगी भिड़ंत; अब एशियन गेम्स पर नजर

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पाकिस्तान के अरशद नदीम के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। खराब प्रदर्शन के बाद नदीम ने अब 21 अगस्त को होने वाली लॉजेन डायमंड लीग से अपना नाम वापस ले लिया है।

उनके इस फैसले से भारत और पाकिस्तान के एथलेटिक्स प्रशंसकों को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि अब लॉजेन में अरशद नदीम और भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के बीच मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। अरशद नदीम इस समय पाकिस्तान के लाहौर स्थित पंजाब स्टेडियम में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वो लॉजेन डायमंड लीग में हिस्सा लेने के बजाय आने वाली बड़ी प्रतियोगिताओं पर ध्यान देना चाहते हैं।

नदीम जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे, जहां वह करीब दो सप्ताह तक कड़ी तैयारी करेंगे। वो पहले भी यहां ट्रेनिंग कर चुके हैं और इस जगह के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं।

पोटचेफस्ट्रूम के ट्रेनिंग कैंप के बाद अरशद नदीम के 6 से 14 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसके बाद उनका पूरा ध्यान एशियन गेम्स पर होगा। नदीम की कोशिश एशियन गेम्स में मजबूत वापसी करने और अपने प्रदर्शन को फिर से ऊंचे स्तर पर ले जाने की होगी। ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अरशद नदीम से काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। वो मौजूदा चैंपियन के तौर पर पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में उतरे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। नदीम ने 77.41 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और नौवें स्थान पर रहे।

नदीम फाइनल के पहले तीन राउंड के बाद ही प्रतियोगिता से बाहर हो गए, क्योंकि वह टॉप-8 में जगह बनाने में नाकाम रहे। ओलंपिक चैंपियन से इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं होने के कारण उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। Arshad Nadeem withdraws from the Lausanne Diamond League; no face-off with Neeraj Chopraअरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 92.97 मीटर का शानदार थ्रो करके जैवलिन में पाकिस्तान को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाया था। इस प्रदर्शन के बाद वो दुनिया के सबसे चर्चित जैवलिन थ्रोअर में शामिल हो गए थे।

उनकी और नीरज चोपड़ा की प्रतिद्वंद्विता को लेकर भी दुनिया भर के खेल प्रशंसकों में काफी उत्साह रहता है। लेकिन अब लॉजेन डायमंड लीग में दोनों की भिड़ंत नहीं होगी। नदीम के हटने के बाद नीरज चोपड़ा के प्रशंसकों को भी इस मुकाबले के लिए अगली प्रतियोगिता का इंतजार करना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts