BREAKING

खेलखेल जगतदेशबड़ी खबर

शूटिंग में भारत का एक और पदक, महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को शूटिंग में भारत ने एक और पदक अपने नाम किया। परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की भारतीय तिकड़ी ने महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

तीन दिन तक चले क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय टीम ने कुल 331 अंक हासिल किए और तीसरे स्थान पर रही। चीन ने 347 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की टीम ने 336 अंक जुटाकर रजत पदक अपने नाम किया।

मनु भाकर ने फाइनल में बनाई जगह

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन में 579-20x का स्कोर करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, टीम इवेंट में मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरुचि सिंह की भारतीय टीम पदक हासिल नहीं कर सकी और चौथे स्थान पर रही।

जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस में पक्का किया पदक

सॉफ्ट टेनिस में भी भारत के लिए अच्छी खबर आई। जय मीना ने क्वार्टर फाइनल में शेरविन नुगुइट को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ उन्होंने एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक सुनिश्चित कर दिया है।

मुकाबले में दोनों खिलाड़ी 3-3 की बराबरी पर थे। निर्णायक गेम में मीना एक समय 3-5 से पीछे थे, लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक हासिल करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जापान और चीनी ताइपे के खिलाड़ियों के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत के खाते में अब तक 1 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य समेत कुल 9 पदक हैं। भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है।

पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 107 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था, जो एशियन गेम्स इतिहास में देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts