BREAKING

छत्तीसगढराज्य

शासकीय जमीन को निजी बताकर कब्जे की कोशिश, विरोध के बाद दोबारा सीमांकन कराने तहसीलदार को भेजा गया पत्र

जोन कमिश्नर ने तहसीलदार को दोबारा सीमांकन कराने लिखा पत्र

राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कालोनी सेक्टर-1 में भैया तालाब के पास शासकीय जमीन को निजी बताकर कुछ भू-माफिया कब्जा कर उसे बेचने की फिराक में हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासियों ने विरोध करते हुए जोन दफ्तर से लेकर तहसील दफ्तर तक शिकायत की है। शिकायत के आधार पर जोन कमिश्नर ने इस मामले की जांच के लिए इंजीनियरों की टीम भेजी थी। प्रारंभिक जांच में जिस जमीन को भू-माफिया अपने खसरा नंबर की बता रहे है, वह ऑनलाइन रिकार्ड से मैच नहीं खा रहा है। इस आधार पर जोन कमिश्नर ने इस मामले में इस जमीन का पारदर्शिता के साथ दोबारा सीमांकन कराने तहसीलदार को पत्र लिखा है।

लगभग 60 फीट रोड में भी जमीन का हिस्सा आ रहा

शिकायत करने वाले शुभांकर पांडेय, ईश्वर यादव, हेमंत, सीमा सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने बताया कि भू-माफिया प्रोफेसर कालोनी सेक्टर-1 स्थित तालाब के पास खाली पड़ी शासकीय जमीन पर कब्जा कर उसे बेचने के फिराक में है। यहां मोहल्लेवासियों द्वारा लगाए गए बोर्ड को भी उखाड़कर फेंक दिया गया है। जिस जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किया जा रहा है, उसका कुछ हिस्सा तो मुख्य रोड का भी है। मोहल्ले में 60 फीट का रोड बना हुआ है, जो कब्जे वाली जमीन से भी गुजरा हुआ है। हालांकि इस जमीन वाले हिस्से में पक्का रोड अभी बना नहीं है, जिसका फायदा उठाकर भू-माफिया रोड की जमीन भी कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं कब्जे वाली जमीन जिस खसरा नंबर बता रहे हैं, उस जमीन पर ऑनलाइन रिकार्ड के अनुसार पहले ही मकान का निर्माण हो चुका है। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि योजनाबद्ध तरीके से कुछ भू-माफिया शासकीय जमीन का स्वरूप बदलकर तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर इसे अपनी बताकर उसे बेचना चाहते हैं।

वर्जन

सीमांकन के लिए लिखा पत्र

शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच में जमीन शासकीय प्रतीत होती है, इसलिए तहसीलदार को पत्र लिखकर दोबारा पारदर्शिता के साथ सीमांकन कराने कहा है। सीमांकन के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts