BREAKING

छत्तीसगढराज्य

प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, सूरजपुर में चार वाहन जब्त

  • राजापुर के चट्टान घाट में 20 घन मीटर अवैध रेत परिवहन का मामला पकड़ा गया

रायपुर, प्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के विकासखंड रामानुजनगर स्थित राजापुर के चट्टान घाट में खनिज विभाग, राजस्व विभाग और जिला स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान चार वाहनों में 20 घन मीटर रेत का अवैध परिवहन पकड़ा।

संयुक्त टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चारों वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द कर दिया है।

खनिज विभाग के अनुसार, जिले में पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी, ईंट और रेत सहित विभिन्न खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की जा रही है। ऐसे मामलों में संलग्न मशीनरी और वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किए जाते हैं तथा अर्थदंड की वसूली भी की जाती है।

अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलग्न मशीनरी और वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts