BREAKING

खेलखेल जगतबड़ी खबर

एशियन गेम्स: क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान से होगा भारत का सामना

एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत क्वार्टर फाइनल मुकाबले से करेगी। 28 सितंबर को होने वाले मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। ग्रुप-ए के आखिरी मैच में नेपाल और जापान का मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद क्वार्टर फाइनल की तस्वीर साफ हुई।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीडिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। वहीं अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की टीमों को ग्रुप चरण में मुकाबले खेलने थे।

ग्रुप-ए में नेपाल ने तीन अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। नेपाल ने अपने पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था, जबकि जापान के खिलाफ बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके बाद अफगानिस्तान ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल 28 सितंबर को सुबह 10 बजे खेला जाएगा। इससे पहले सुबह 5:30 बजे पाकिस्तान का मुकाबला ग्रुप-बी की दूसरे स्थान वाली टीम से होगा।

वहीं तीसरे क्वार्टर फाइनल में 29 सितंबर को श्रीलंका का सामना नेपाल से होगा। चौथे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ग्रुप-बी की शीर्ष टीम से भिड़ेगी।

ग्रुप-बी की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। मलेशिया और ओमान के बीच होने वाले मुकाबले के बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश की विपक्षी टीमों का फैसला होगा। भारतीय टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयारियों में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts