BREAKING

छत्तीसगढराज्य

योगा फॉर हेल्दी एजिंग थीम के साथ संपन्न हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  • विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सामूहिक योगाभ्यास में हुए शामिल
  • मानपुर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम  स्टेडियम में आयोजित किया गया जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम

 मोहला . अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मानपुर के मिनी स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगा फॉर हेल्दी एजिंग की थीम पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि के तौर विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अहिवारा श्री कोर्सेवाड़ा 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसका अनुसरण आज संपूर्ण विश्व कर रहा है। यह मानव जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी रखने की उत्कृष्ट क्रिया है, जिसे आप अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाकर तन और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान के तहत परिवार, समाज तथा राष्ट्र को नशे की सामाजिक बुराई से मुक्त कराने हर संभव समन्वित प्रयास करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पौध रोपण भी किया गया।


         सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम योग ट्रेनर श्री अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा क्रमशः ग्रीवा चालन, हस्तचालन, कटिचालन, ताड़ासन, वृक्षासन के अलावा बैठकर किए जाने वाला आसन वज्रासन, मंडूकासन, दण्डासन, पद्मासन के साथ साथ लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योग मुद्राओं का भी अभ्यास कराया गया। इसके अंतर्गत अर्धहलासन, उत्तानपाद आसन, भुजंगासन, शलभासन, शशांकासन आदि का अभ्यास किया गया। इसके पश्चात श्वास आधारित प्राणायाम के तहत अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मण्डावी, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, वरिष्ट पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, जनप्रतिनिधि श्री मदन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गणमान्य नागरिक, स्कूली विद्यार्थियों आदि ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts