BREAKING

बड़ी खबर

महंगे रिचार्ज से राहत! Jio Prime मेंबरशिप से 5 सितंबर 2027 तक कीमत फिक्स

मोबाइल रिचार्ज की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान यूजर्स के लिए रिलायंस जियो एक शानदार ऑफर लेकर आया है। जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 1 साल की ‘कीमत गारंटी’ देने की घोषणा की है। जियो प्राइम मेंबरशिप ऑफर के तहत ग्राहक 300 की एकमुश्त फीस देकर अगले एक साल यानी 5 सितंबर 2027 तक अपने मौजूदा मोबाइल प्लान की दरों को लॉक कर सकते हैं। यानी प्राइम सदस्य अपने प्लान को पूरे सदस्यता काल में मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर पाएंगे।

कैसे काम करेगी प्राइस-लॉक गारंटी?

जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को रिचार्ज रेट्स में संभावित बढ़ोतरी का कोई असर नहीं पड़ेगा। सदस्यता अवधि के दौरान यूजर्स अपने वर्तमान प्लान को आज की कीमत पर ही रिचार्ज करा सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि ग्राहक किसी एक विशिष्ट प्लान से बंधे नहीं रहेंगे, वे अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जियो प्लान चुन सकते हैं और उन पर भी लॉक्ड प्राइस का फायदा उठा सकते हैं।

कब और कहां से लें Jio मेंबरशिप?

जियो प्राइम की यह सुविधा 20 अगस्त से शुरू हो रही है। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।

एयरटेल की कीमतें बढ़ीं, जियो का दांव

जियो प्राइम ऐसे समय आया है जब टेलीकॉम बाजार में रिचार्ज की कीमतें फिर चर्चा में हैं। एयरटेल ने हाल में अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 299 रुपए समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हटा दिए हैं। इसके बाद 28 दिन की डेली-डेटा वाला शुरुआती विकल्प 349 रुपए वाला प्लान हो गया है। दूसरी तरफ जियो ने साफ किया है कि उसका मौजूदा 299 रुपए वाला प्लान जारी रहेगा। ऐसे माहौल में प्राइम के जरिए एक साल के लिए मौजूदा कीमत लॉक करने का विकल्प ग्राहकों के लिए खास मायने रखता है।

Jio प्राइम मेंबरशिप पर 600 रुपए के दो कैशबैक वाउचर

Jio प्राइम मेंबरशिप कोई नया अनिवार्य रिचार्ज प्लान नहीं है। प्राइम सदस्यता के साथ कुल 600 रुपए के दो कैशबैक वाउचर भी मिलेंगे। इनमें 300 रुपए का एक वाउचर नया जियोहोम या जियो PC कनेक्शन लेने और दूसरा 300 रुपए का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट्स और सेवाओं का अर्ली एक्सेस तथा अलग चैनल के जरिए प्रायोरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts