BREAKING

बड़ी खबर

LPG Price Cut: 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में नई कीमत

 देशभर के का होटल कारोबारियों और रेस्टोरेंट जैसे अन्य व्यवसायों को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी की है।

सूत्रों के अनुसार, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये की कटौती की गई है। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए गृहणियों को थोड़ी निराशा हाथ लगी है। 1 अगस्त से किया गया यह बदलाव खास तौर पर होटल, ढाबा, कैटरिंग और खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस साल ऐसे रहे LPG के दाम

साल 2026 में इंडेन के 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जनवरी में दिल्ली में इंडेन कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद फरवरी, मार्च और अप्रैल में दाम बढ़ते हुए मई में रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई थी। इतनी महंगाई के बाद जुलाई में ऑयल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती। इससे एलपीजी की कीमत 2,930 रुपये हो गई। 1 अगस्त से फिर कमर्शियल सिलेंडरों में कटौती की गई है। 202 रुपये की कटौती के बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये हो गई है।

माह (2026)दिल्ली (19 किग्रा कमर्शियल LPG)कोलकाता (19 किग्रा कमर्शियल LPG)
जनवरी₹1,691.50
फरवरीकीमत में बढ़ोतरी
मार्चकीमत में बढ़ोतरी
अप्रैलकीमत में बढ़ोतरी
मई₹3,071.50
जून₹3,113.50₹3,255.50
जुलाई₹2,930.00 (₹183.50 की कटौती)₹3,081.50
अगस्त₹2,728.00 (₹202 की कटौती)₹2,872.50 (₹209 की कटौती)
जून से अगस्त तक कुल राहत₹385.50₹383.00

कोलकाता में ऐसे रहे एलीपीजी के दाम

वैसे ही बात करें कोलकाता की तो जून में कीमत 3,255.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। इस महंगाई के बाद जुलाई में कीमतों में कटौती कर 3,081.50 रुपये की गई। अब 1 अगस्त से इन एलपीजी सिलेंडरों में 209 रुपये की नई कटौती के बाद 2,872.50 रुपये रह गई है। अब जून के मुकाबले दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिली है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts