BREAKING

छत्तीसगढराज्य

सेवा मेरा योगदान : जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के तहत योगासन, प्राणायाम और ध्यान का कराया गया अभ्यास

स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर

रायपुर, 

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जशपुर जिले में आयुष विभाग द्वारा जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में योग एवं ध्यान शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योग एवं ध्यान से जोड़ते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

    आयोजित शिविरों में योग विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की गतिविधियों का अभ्यास कराया। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

    योग एवं ध्यान शिविरों में प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। योग विशेषज्ञों ने नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    जिला मुख्यालय के साथ सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में आयोजित शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं आम नागरिकों ने सहभागिता की। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा दिया गया।

योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश

    सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित योग एवं ध्यान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को स्वयं योग अपनाने के साथ अपने परिवार और समुदाय को भी स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts