BREAKING

खेल जगतबड़ी खबर

दिल्ली कैपिटल्स देगा गुजरात को टक्कर, जानें मौसम, पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग 11

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज 19 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स पिछला मैच जीतकर गुजरात से भिड़ेगी। वहीं गुजरात को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में सुपर ओवर के दौरान जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 मैचों में 5 जीत के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। वहीं गुजरात की टीम 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर गुजरात की टीम आज का मुकाबला जीत जाती है तो वो पहले नंबर पर पहुंच जाएगी। वहीं अगर इस मुकाबले को दिल्ली अपने नाम करता है तो वह प्लेऑफ की रेस में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें, तो यहाँ बैटिंग फ्रेंडली विकेट देखने को मिलेगी। हालांकि स्पिनरों के लिए भी कुछ होगा लेकिन सटीक लाइन लेंथ ही उपयोगी हथियार साबित होगा। पहले बैटिंग करते हुए 200 तक का स्कोर बनाने वाली टीम एडवांटेज में रहेगी।

मौसम की बात की जाए, तो खिलाड़ियों की हालत खराब होने वाली है। दिन का मैच होने के कारण धूप और गर्मी बहुत रहने वाली है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाएगा। ऐसे में खिलाड़ी गर्मी से परेशान होते दिख सकते हैं। ओस का प्रभाव नहीं होने की वजह से दोनों पारियों में गेंदबाजों को सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी।

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें दिल्ली ने 3 मुकाबलों को जीत दर्ज की है। वहीं गुजरात ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम इस अंतर को बरकरार रख पाती है या नहीं।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क/फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts