BREAKING

बड़ी खबर

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने किए कौन से 5 बड़े ऐलान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी कानूनी लड़ाई को एक नया रूप दे दिया है। सीबीआई और केंद्र सरकार की बजाय उन्होंने अपनी पूरी ताकत दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ झोंक दी है। रिक्यूजल याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने अब जज के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान कर दिया है। उन्होंने बहिष्कार समेत 5 ऐलान कर दिए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के खिलाफ सत्याग्रह का फैसला किया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ओर से सुझाए गए सत्याग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बापू के रास्ते पर चलते हुए यह फैसला लिया है। केजरीवाल ने कहा कि बापू के सुझाए कदमों के मुताबिक उन्होंने पहले जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से अपील की, उनके गुजारिश की कि वह केस से अलग हो जाएं, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उन्होंने सत्याग्रह का फैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह हार जीत के लिए नहीं बल्कि सही गलत के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मौके ऐसे आते हैं जब केजरीवाल ने कहा कि जिंदगी में कई मौके ऐसे आते हैं जब हार और जीत मायने नहीं रखते, उससे बड़ा हो जाता है सही और गलत का सवाल। क्या सही है और क्या गलत है। ऐसे समय में हमें यह तय करना होता है कि हम मुश्किल रास्ता चुनेंगे या आसान। मैं भी ऐसे ही मोड़ पर खड़ा हूं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश न्यायपालिका पर लोगों का विश्वास बढ़ाने की है।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होकर खुद एक घंटे से अधिक समय तक जिरह कर चुके अरविंद केजरीवाल ने अपनी याचिका खारिज होने के बाद जज पर अपने आरोप दोहराए। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा कि क्यों उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने यह ऐलान कर दिया कि वह या उनके वकील जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में शामिल नहीं होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि वह तभी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में पेश होंगे जब किसी ऐसे केस कि सुनवाई हो जिसमें सीबीआई, केंद्र सरकार या सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता नहीं होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाने पर भी विचार कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि रिक्यूजल याचिका खारिज किए जाने को भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा अदालत से आने वाले किसी फैसले पर भी वह सुप्रीम कोर्ट जाने का विचार करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts