BREAKING

बड़ी खबर

सोना फिर लुढ़का, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक हुआ सस्ता; चांदी आई और नीचे

देश में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट है। 27 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 154180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 154030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1740 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1600 रुपये नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,694.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।सोने की कीमत गिरने की अहम वजह मजबूत डॉलर, तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को लेकर स्थिति अभी भी अनिश्चित होना है। महंगे कच्चे तेल ने महंगाई बढ़ने और लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 154180 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 141190 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 154030 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 154900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 154030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 141190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली141340154180
मुंबई141190154030
अहमदाबाद141240154080
चेन्नई141990154900
कोलकाता141190154030
हैदराबाद141190154030
जयपुर141340154180
भोपाल141240154080
लखनऊ141340154180
चंडीगढ़141340154180

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शनिवार को पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं के साथ चर्चा करने और अमेरिका के साथ युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए ईरान की मांगों की लिस्ट साझा करने के बाद इस्लामाबाद से रवाना हो गए। इससे ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दूसरे दौर के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। पहले खबर आई थी कि अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शनिवार को पाकिस्तान जा रहे हैं। हालांकि ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान और अमेरिका के बीच किसी मीटिंग की योजना नहीं है। ईरान का पक्ष पाकिस्तानी अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts