BREAKING

बड़ी खबर

सोना हुआ और महंगा, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बढ़े दाम; चांदी की तेजी भी बरकरार

देश में सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। 8 मई की सुबह सभी प्रमुख शहरों में सोने का भाव बढ़ा है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 153010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 153160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140410 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 140260 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 153010 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 153840 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 141020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 153010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली140410153160
मुंबई140260153010
अहमदाबाद140310153060
चेन्नई141020153840
कोलकाता140260153010
हैदराबाद140260153010
जयपुर140410153160
भोपाल140310153060
लखनऊ140410153160
चंडीगढ़140410153160

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी का दौर जारी है। 8 मई की सुबह भाव 270100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.35 डॉलर प्रति औंस पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts