BREAKING

देशबड़ी खबर

छोटू सिलिंडर रिफिल कराने की क्या है कीमत? भरवाने से पहले जान लें रेट

मजदूर दिवस पर महंगाई की मार मई 2026 की शुरुआत आम आदमी और छोटे व्यापारियों के लिए राहत भरी नहीं रही है। 1 मई को तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने एलपीजी (LPG) की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। इस बार सबसे ज्यादा असर 5 किलो (5 Kg LPG) वाले ‘छोटू’ सिलेंडर (Free Trade LPG – FTL) पर पड़ा है। मजदूर दिवस के मौके पर इसकी कीमतों में 261 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। यह उन लोगों के लिए एक बड़ा झटका है जो छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल अपनी रोज़ाना की ज़रूरतों या छोटे व्यवसाय के लिए करते हैं। ऐसे आइए जानते हैं इसको रिफिल कराने के लिए कितने रुपए लगेंगे?

नया कनेक्शन लेना भी हुआ महंगा सिर्फ रिफिल ही नहीं, बल्कि अब नया ‘छोटू’ गैस कनेक्शन लेना भी जेब पर भारी पड़ेगा। दिल्ली जैसे शहरों में अब नया कनेक्शन (सिलेंडर, पाइप और रेगुलेटर के साथ) लेने के लिए ग्राहकों को लगभग 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। हालांकि, इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे खरीदने के लिए किसी ‘एड्रेस प्रूफ’ (Address Proof) की ज़रूरत नहीं होती, सिर्फ एक पहचान पत्र (ID Proof) दिखाकर इसे पेट्रोल पंप, किराना स्टोर या इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर से आसानी से खरीदा जा सकता है।

कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया (Middle East) में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल (Crude Oil) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण गैस के दामों में यह ऐतिहासिक वृद्धि देखी गई है। चूंकि भारत अपनी गैस ज़रूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए वैश्विक बाजार में होने वाली छोटी सी हलचल भी घरेलू कीमतों पर बड़ा असर डालती है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी इसी कारण 993 रुपये की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जिससे वह अब 3,000 रुपये के पार चला गया है।

14.2 किलो वाला सिलेंडर कितने का है?

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत भले ही ‘छोटू’ और कमर्शियल सिलेंडर महंगे हुए हों, लेकिन 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG) के इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत की खबर है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में इसकी कीमत अब भी करीब 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। इसका मतलब है कि आम परिवारों की रसोई के बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन बाहर खाना और छोटे व्यवसायों पर इस महंगाई का सीधा असर देखने को मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts