BREAKING

खेलखेल जगतबड़ी खबर

Asian Para Games 2026: भारत ने हासिल किए 16 स्वर्ण समेत 71 मेडल, मेडल टैली में चौथे पायदान पर मजबूत स्थिति

शीतल देवी और तोमन कुमार की शीर्ष-सीडेड भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड टीम कंपाउंड फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी (थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग) को 151-148 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रोमांचक और एकतरफा मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। पहले सेट में 38-37 और दूसरे सेट में 77-73 की बढ़त के साथ उन्होंने अंतर को मजबूत किया। हालांकि तीसरे सेट में इंडोनेशियाई टीम ने एक अंक की बढ़त ली, लेकिन अंतिम सेट में दोनों टीमों ने 38-38 अंक बनाए, जिससे भारत ने 3 अंक के अंतर से गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। इससे पहले इस जोड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 1402 अंक बनाकर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था। बिना हाथों के जन्मीं शीतल देवी अपने पैरों, कंधों और जबड़े के सहारे तीरंदाजी कर पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

स्वाति चौधरी ने तीरंदाजी में जीता ऐतिहासिक सिल्वर मेडल दूसरी ओर, पहली बार इन खेलों में हिस्सा ले रहीं स्वाति चौधरी ने महिलाओं की W1 व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। W1 श्रेणी (वह श्रेणी जिसमें एथलीट के चारों अंगों में समस्याएं होती हैं) में यह भारत का एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में पहला पदक है। फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देते हुए स्वाति चीन की मेंगक्वान सेन से 4-6 से हार गईं, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

मेडल टैली में भारत चौथे स्थान पर इन शानदार प्रदर्शनों के दम पर भारत एशियन पैरा गेम्स 2026 की मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के पास अब कुल 71 पदक हो चुके हैं, जिसमें 16 स्वर्ण, 22 रजत और 33 कांस्य पदक शामिल हैं। इस तालिका में चीन 250 कुल मेडलों (116 गोल्ड) के साथ पहले, उजबेकिस्तान 98 मेडलों के साथ दूसरे और जापान 106 मेडलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts