BREAKING

छत्तीसगढराज्य

 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) का प्रश्न पत्र लीक का मामला

जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति गठित

रायपुर,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बी.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के विषय APB-5121 (Fundamentals of Genetics) का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस से जांच का आग्रह किया है।

19 अगस्त को हुई थी परीक्षा, 26 अगस्त को सामने आया लीक का मामला 

जानकारी के अनुसार, बी.एस.सी. (कृषि) प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर विषय APB-5121की परीक्षा 19 अगस्त 2026 को प्रदेश के सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक संचालित की गई थी। दिनांक 26 अगस्त 2026 को एक समाचार पत्र में इस संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ। विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के मोबाइल नंबर पर  पत्रकार द्वारा व्हाट्सएप पर विषय APB-5121 के प्रश्न-उत्तर की पी.डी.एफ. फाइल उपलब्ध कराई गई।

लिफाफों में छेड़छाड़ के मिले सबूत

      मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर 5 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। समिति द्वारा प्रथमतः भारतीय कृषि महाविद्यालय में भेजे गए प्रश्न पत्र के लिफाफे, जो विश्वविद्यालय को वापस प्राप्त हुए हैं, का अवलोकन एवं परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया उक्त प्रश्न पत्र के लिफाफे में उसी प्रकार की छेड़छाड़ होना प्रतीत हुआ है, जिसका पूर्व में पुलिस विभाग द्वारा पेपर लीक मामले में खुलासा किया गया था। आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को प्रकाशित समाचार में उल्लेखित विषय APB-5121 का प्रश्न पत्र लिफाफा भी इनमें सम्मिलित है।

पुलिस जांच में शामिल करने का आग्रह

विश्वविद्यालय प्रशासन ने लेख के माध्यम से पुलिस विभाग से आग्रह किया है कि विषयान्तर्गत पूर्व में की जा रही जांच एवं विवेचना में उपरोक्त प्रस्तुत प्रकरण को भी सम्मिलित करते हुए विवेचना की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts