BREAKING

खेलबड़ी खबर

कॉमनवेल्थ गेम्स: राजा मुथुपांडी ने बढ़ाया भारत का गौरव, रजत पदक किया अपने नाम

स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत नए मकाम को छूता चला जा रहा है। भारत के झोली में एक और पदक जुड़ गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के बाद राजा मुथुपांडी ने भी देश का नाम रौशन किया है। राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर मुथुपांडी राजा ने अपनी खुशी का इजहार कियास लेकिन गोल्ड मेडल न जीत पाने की थोड़ी निराशा भी रही। उन्होंने कहा, “मैंने गोल्ड जीतने लायक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, और ट्रेनिंग के दौरान मेरे प्रदर्शन की तुलना में यह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। फिर भी, मैं सिल्वर मेडल जीतकर खुश हूं।”

राजा मुथुपांडी ने जीता सिल्वर मेडल

स्कॉटलैंड में आयोजित ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

राजा मुथुपांडी ने कहा कि मैं कॉमनवेल्थ गेम्स की पूरी यात्रा में मेरा समर्थन करने और मुझे इस मुकाम तक पहुंचने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन और अपने कोच विजय शर्मा का धन्यवाद करना चाहता हूं।

अपने प्रदर्शन से थोड़े निराश रहे राजा मुथुपांडी

पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी ने भले ही गोल्ड नहीं जीता लेकिन अपने भविष्य में आने वाले टूर्नामेंट्स के लिए एक अच्छा अनुभव प्राप्त किया। भारतीय वेटलिफ्टर राजा मुथुपांडी ने कहा, कि “मैं निश्चित रूप से निराश हूं क्योंकि मेरे कोच ने मुझ पर भरोसा किया था, उन्हें उम्मीद थी कि हम गोल्ड जीतने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि, मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।”


उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच को दिया। उन्होंने कहा, “मैं यह जीत अपने माता-पिता और अपने कोच विजय शर्मा को समर्पित करता हूं। मैं यहां सीखी गई बातों पर ध्यान दूंगा और अपनी ट्रेनिंग पर फोकस करूंगा। मैं अपने कोच के निर्देशों के अनुसार ट्रेनिंग करूंगा और आगे कड़ी मेहनत करूंगा।”

वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल

वेटलिफ्टिंग में इससे पहले महिलाओं में मीराबाई चानू ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख दिया। चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली। इसी के साथ उन्होंने गेम्स और कॉमनवेल्थ स्नैच रिकॉर्ड भी तोड़े।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: राजा मुथुपांडी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कौन-सा पदक जीता?Ans: राजा मुथुपांडी ने पुरुषों की 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता।
  • Que: राजा मुथुपांडी ने कुल कितना वजन उठाया?Ans: राजा मुथुपांडी ने कुल 289 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।
  • Que: सिल्वर जीतने के बाद राजा मुथुपांडी ने क्या कहा?Ans: राजा मुथुपांडी ने कहा कि वह सिल्वर जीतकर खुश हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts