BREAKING

छत्तीसगढराज्य

रामकुंड आश्रम के युवाओं के हादसे पर विकास उपाध्याय ने जताया दुख, घायलों से की मुलाकात

रामकुंड आश्रम के 10 युवक-युवतियां घायल, डॉक्टरों से चर्चा कर बेहतर इलाज के दिए निर्देश; हादसे में युवती की मौत पर जताया शोक

रायपुर। रायपुर से चैतुरगढ़ घूमने जा रहे रामकुंड आश्रम के युवाओं की वैन दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने डॉ. सुरेंद्र शुक्ला अस्पताल और अग्रवाल अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दुर्घटना में रामकुंड आश्रम से जुड़े 10 युवक-युवतियां घायल हुए हैं। अस्पताल में विकास उपाध्याय ने भूपेंद्र यादव, अनिश यादव, गरिमा कश्यप, प्रेक्षा यादव, मानस यादव और सिया तिवारी सहित अन्य घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने उपचार कर रहे डॉक्टरों से भी चर्चा की और सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

हादसे में युवती काजल साहू की मृत्यु होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। विकास उपाध्याय ने दिवंगत काजल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts