BREAKING

छत्तीसगढराज्य

धान खरीदी के लिए 31 अक्टूबर तक होगा नवीन पंजीयन

  • वनाधिकार पट्टाधारी व डूबान कृषकों का नवीन पंजीयन हेतु कम्पार्टमेन्ट नंबर, संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर प्रविष्टि खाद्य विभाग कार्यालय में होगा


उत्तर बस्तर कांकेर, राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए नवीन किसान पंजीयन, पंजीकृत किसानों का खसरा मैपिंग, बैंक विवरण संशोधन एग्रीस्टेक पोर्टल में अथोराईजेशन माड्यूल का प्रयोग कर अधिया, रेगहा हेतु नॉमिनी पंजीयन और वनाधिकार पट्टाधारी व डूबान कृषकों, संस्थागत, ट्रस्ट का नवीन पंजीयन 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। नॉमिनी संशोधन 01 जुलाई से धान खरीदी अवधि तक एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से फसल की प्रविष्टि 15 अगस्त से 31 अगस्त तक विभागीय वेबसाईटhttps://fcs.cg.gov.in/  के ऑनलाईन सोसायटी मॉड्यूल में किया जाएगा। गत वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों को वर्तमान वर्ष 2026-27 में पंजीकृत माना जाएगा।


वर्तमान वर्ष 2026-27 में वनाधिकार पट्टाधारी एवं डूबान कृषकों का नवीन पंजीयन हेतु कम्पार्टमेंट नंबर, नॉमिनी, कृषक का आधार एवं रकबा की प्रविष्टि तथा विगत वर्ष में पंजीकृत संस्थागत ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतिनिधि, संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर प्रविष्टि जिला कार्यालय खाद्य शाखा कांकेर में किया जाएगा। नवीन पंजीयन व संस्था का प्रतिनिधि प्रविष्टि के लिए कृषक कम्पार्टमेंट नंबर, नॉमिनी, आधार, रकबा, मोबाइल नंबर एवं संस्था का रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ खाद्य कार्यालय में उपस्थित होने कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts