BREAKING

बड़ी खबर

नेपाल में बाढ़ का कहर, भारतीयों की सुरक्षा को लेकर जयशंकर ने संभाली कमान

नेपाल के तीन जिलों में भोटेकोसी नदी में अचानक आई बाढ़ से हुई तबाही के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विदेश सचिव, विदेश मंत्रालय की टीम और काठमांडू व बीजिंग में भारत के राजदूत शामिल हुए। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों पर चर्चा की गई।

जयशंकर ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीयों की स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय नेपाल सरकार, राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

बताया गया कि 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण भोटेकोसी की सहायक नदी ल्हेन्डे का प्रवाह रुकने से अचानक बाढ़ आई। नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवागढ़ी और तिमुरे क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ।

भारत ने राहत अभियान के तहत बुधवार को 10 टन मानवीय सहायता भेजी थी। इसके बाद गुरुवार को 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप भी नेपाल रवाना की गई। राहत सामग्री में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए जरूरी सामान शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts