BREAKING

बड़ी खबर

 नाना पाटेकर ही नहीं, ये 5 एक्टर्स भी 70 से ज्यादा की उम्र में फिट, जिम से है गहरा नाता

70 Years Plus Bollywood Actors Fitness: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर का जलवा ही अलग है. उनकी फिल्मों को जनता पसंद करती है और उनका जुदा अंदाज भी फैंस को खूब भाता है. 70 साल से ज्यादा की उम्र में भी एक्टर आत्मविश्वास से भरपूर हैं और एक्टिंग करते हैं. वहीं वे 75 साल की उम्र में जिम भी जाते हैं. हाल ही में जिम से एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे जिम करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बैक टू बैक 15 ट्राइसेप्स ड्रिप्स मारीं. इस उम्र में उनका ये जज्बा देख फैंस गदगद हो गए और एक्टर की फिजीक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

शरत सक्सेना को फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है और उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस किया है. अब भले ही वे फिल्मों में कम नजर आते हैं लेकिन अपनी फिटनेस फ्रीक पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. एक्टर 75 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में उनकी फिटनेस देख लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं.

अनुपम खेर की बात करें तो 70 साल की उम्र में भी एक्टिंग को लेकर उनकी डेडिकेशन अलग लेवल की है. वे भी उन चुनिंदा एक्टर्स में से हैं जो साल में कई सारी फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं. वहीं वे अब फिल्में डायरेक्ट भी करने लगे हैं. एक्टर इस उम्र में इतना कुछ इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि वे बहुत फिट हैं और अभी भी जिम जाते हैं. इस दौरान के वे वीडियोज भी शेयर करते रहते हैं जिससे फैंस इंस्पायर भी होते हैं.

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक माना जाता है और उनका कद इतना बड़ा है कि उस मुकाम तक पहुंच पाना हर किसी के बस की बात नहीं है. वे 83 साल के हो चुके हैं और इस दौरान भी एक्टर ने अपने शानदार अभिनय से फैंस का भरोसा जीता हुआ है. वे अभी भी इंडस्ट्री के सबसे हार्ड वर्किंग एक्टर्स में से एक हैं. अमिताभ बच्चन के घर में ही जिम है और वे वहां पर पसीना बहाते भी नजर आते हैं. तभी तो इस उम्र में वे फिल्मों के अलावा टीवी और विज्ञापन की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं.

80s के दशक में अपने हैंडसम लुक के लिए मशहूर एक्टर-डायरेक्टर राकेश रोशन की फिटनेस का जवाब नहीं है. एक्टर 76 साल के हैं और बीमारियों को मात देने के बाद भी आकर्षक नजर आते हैं और सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहते हैं. सोशल मीडिया पर जिम करते हुए भी उनके वीडियोज वायरल हो चुके हैं.

70s के दशक में अपने नेगेटिव रोल्स से दहशत फैलाने वाले एक्टर रंजीत काफी यूनिक लाइफस्टाइल जीते हैं. उनका पहनावा भी अलग है और वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए उनके तमाम वीडियोज बताते हैं कि रियल लाइफ में 84 साल की उम्र में भी रंजीत जिंदगी हौसले और उमंगों के साथ जीते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts