BREAKING

बड़ी खबर

रक्षाबंधन 28 अगस्त को, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 को लेकर तारीख और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में असमंजस है। इस बार सावन पूर्णिमा दो तारीखों में पड़ रही है और रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा। हालांकि भारत में रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 9:48 बजे समाप्त होगी। इसलिए राखी बांधने के लिए 28 अगस्त की सुबह का समय शुभ माना गया है।

राखी बांधने का शुभ समय

28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक रहेगा। यानी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए करीब 3 घंटे 51 मिनट का समय मिलेगा। पंचांग के अनुसार इस दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी।

इसके बाद राहु काल सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक रहेगा। इसलिए राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा। अलग-अलग शहरों में सूर्योदय के समय के अंतर के कारण मुहूर्त में थोड़ा बदलाव संभव है।

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण

28 अगस्त को 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा। इसे गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया गया है। हालांकि ग्रहण के समय चंद्रमा भारत में क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक को लेकर अलग-अलग धार्मिक मत हैं। कुछ पंचांगों के अनुसार सूतक मान्य नहीं होगा, जबकि कुछ परिवार परंपरा के अनुसार ग्रहण संबंधी नियमों का पालन कर सकते हैं। ऐसे में स्थानीय पंचांग और पारिवारिक परंपरा के अनुसार निर्णय लेना उचित रहेगा।

राखी की थाली में रखें ये चीजें

राखी की थाली में राखी, रोली या कुमकुम, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें। भाई को तिलक लगाकर अक्षत चढ़ाएं, आरती करें और शुभ मुहूर्त में राखी बांधें। इसके बाद भाई की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करें।

रक्षाबंधन: 28 अगस्त 2026
पूर्णिमा: 27 अगस्त सुबह 9:08 से 28 अगस्त सुबह 9:48 तक
राखी का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक
राहु काल: सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 बजे तक

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts